{"_id":"62186584f4d54147f00a178b","slug":"gold-silver-latest-price-update-gold-came-down-to-51-thousand-silver-also-fell-know-rate-before-buying","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोने की कीमत 51 हजार के नीचे, चांदी भी लुढ़की, खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत 51 हजार के नीचे, चांदी भी लुढ़की, खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट
Fri, 25 Feb 2022 10:45 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 25 Feb 2022 10:45 AM IST
सार
Gold-Silver Latest Rate Today In INR: बीते कारोबारी सत्र में जबरदस्त उछाल के साथ 51 हजारी हुए सोने का दाम आज कम हो गया है। एमसीएक्स पर सोने का भाव 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ 50,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत में जोरदार गिरावट आई और यह 66 हजार के स्तर से नीचे आ गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते कारोबारी सत्र में सोने और चांदी के दाम में एकदम से बड़ा उछाल आया था। हालांकि, आज सोने और चांदी के दाम में कुछ कमी आई है। ऐसे में अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले इनके ताजा भाव जानना आपके लिए फायदेमंद होगा। बात दें कि एमसीएक्स पर आज सोने का भाव 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ 50,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
विज्ञापन
चांदी 66 हजार के नीचे लुढ़की
सोने की कीमतों में गुरुवार को 1656 रुपये की तेजी देखने को मिली थी। चांदी का दाम भी उछलकर 66 हजार के पार पहुंच गया था। लेकिन शुक्रवार को चांदी की कीमत गिरकर 66 हजार के नीचे आ गई है। एमसीएक्स पर ताजा हाल की बात करें तो आज इस कीमती धातु का दाम 2.06 फीसदी टूटकर 64,670 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है।
विज्ञापन
इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
ऐसे जानें अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।