फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold silver latest price update gold came down to 51 thousand silver also fell know rate before buying

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत 51 हजार के नीचे, चांदी भी लुढ़की, खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

Fri, 25 Feb 2022 10:45 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 25 Feb 2022 10:45 AM IST
सार

Gold-Silver Latest Rate Today In INR: बीते कारोबारी सत्र में जबरदस्त उछाल के साथ 51 हजारी हुए सोने का दाम आज कम हो गया है। एमसीएक्स पर सोने का भाव 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ 50,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं दूसरी ओर चांदी की  कीमत में जोरदार गिरावट आई और यह 66 हजार के स्तर से नीचे आ गई। 

विज्ञापन
Gold silver latest price update gold came down to 51 thousand silver also fell know rate before buying
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते कारोबारी सत्र में सोने और चांदी के दाम में एकदम से बड़ा उछाल आया था। हालांकि, आज सोने और चांदी के दाम में कुछ कमी आई है। ऐसे में अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले इनके ताजा भाव जानना आपके लिए फायदेमंद होगा। बात दें कि एमसीएक्स पर आज सोने का भाव 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ 50,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 

विज्ञापन


चांदी 66 हजार के नीचे लुढ़की  
सोने की कीमतों में गुरुवार को 1656 रुपये की तेजी देखने को मिली थी। चांदी का दाम भी उछलकर 66 हजार के पार पहुंच गया था। लेकिन शुक्रवार को चांदी की कीमत गिरकर 66 हजार के नीचे आ गई है। एमसीएक्स पर ताजा हाल की बात करें तो आज इस कीमती धातु का दाम 2.06 फीसदी टूटकर 64,670 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है। 
विज्ञापन


इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे जानें अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed