{"_id":"6204bd8b8708b9043715ba15","slug":"gold-silver-latest-price-update-gold-and-silver-rate-jumos-know-value-in-your-city-before-buying","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, खरीदने से पहले यहां जानें अपने शहर का भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, खरीदने से पहले यहां जानें अपने शहर का भाव
Thu, 10 Feb 2022 12:54 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:54 PM IST
सार
Gold Silver Latest Price Update: एमसीएक्स पर गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत उछलकर 48,757 रुपये पर पहुंच गई है। इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी 0.15 फीसदी की तेजी आई है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमसीएक्स पर गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए दोनों कीमती धातुओं के ताजा भाव जानना फायदेमंद होगा। आज 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत उछलकर 48,757 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमत भी एक बार फिर से बढ़ गई। चांदी के भाव में 0.15 फीसदी की तेजी आई और इसके बाद यह 62,780 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन