{"_id":"61b1ee126cd4335f37436202","slug":"gold-silver-latest-price-today-in-india-in-inr-usd-gold-slips-silver-also-broke-by-158-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोने में तेजी का सिलसिला थमा, चांदी भी 158 रुपये टूटी, यहां जानें आज के ताजा भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोने में तेजी का सिलसिला थमा, चांदी भी 158 रुपये टूटी, यहां जानें आज के ताजा भाव
Thu, 09 Dec 2021 05:24 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 09 Dec 2021 05:24 PM IST
सार
Gold Silver Latest Price In India: राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना छह रुपये की मामूली गिरावट के साथ 47,156 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम में लगातार तेजी का दौर जारी था जो आज थम गया।
विज्ञापन
सोना और चांदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिश्रित वैश्विक संकेतों के चलते राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना छह रुपये की मामूली गिरावट के साथ 47,156 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम में लगातार तेजी का दौर जारी था जो आज थम गया। पिछले कारोबारी दिन में सोना 47,162 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
चांदी की कीमत में भी गिरावट
सोने के साथ-साथ आज दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी कमी आई है। चांदी का भाव 158 रुपये की गिरावट के साथ 60,230 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। बता दें कि पिछले कारोबारी दिन में चांदी 60,388 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी थी।
विज्ञापन
रुपये में गिरावट के बावजूद आई कमी
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार, रुपये में गिरावट के बावजूद दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 6 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,786 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी मामूली गिरावट के साथ 22.33 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
विज्ञापन