{"_id":"61f21c2e3f7f220db45d2f43","slug":"gold-silver-latest-news-update-great-opportunity-to-buy-gold-price-has-fallen-today-silver-rate-came-below-64000","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Rate Today: सोना खरीदने का शानदार मौका, आज इतनी कम हुई कीमत, चांदी का दाम भी 64000 से नीचे आया","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Rate Today: सोना खरीदने का शानदार मौका, आज इतनी कम हुई कीमत, चांदी का दाम भी 64000 से नीचे आया
Thu, 27 Jan 2022 09:46 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 27 Jan 2022 09:46 AM IST
सार
Gold Silver Rate Fall Today: अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके पास शानदार मौका है। मंगलवार को एमसीएक्स पर सोने और चांदी दोनों की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोने की कीमत में आज 1.21 फीसदी की गिरावट आई है। इसके बाद दस ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम गिरकर 48,259 रुपये पर आ गया है।
विज्ञापन
सोना चांदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके पास शानदार मौका है। मंगलवार को एमसीएक्स पर सोने और चांदी दोनों की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोने की कीमत में आज 1.21 फीसदी की गिरावट आई है। इसके बाद दस ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम गिरकर 48,259 रुपये पर आ गया है। वहीं चांदी की कीमत भी आज फीकी पड़ी है। यह कीमती धातु 1.39 फीसदी फिसलकर 64,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर से नीचे आ गई। आज चांदी की कीमत 63,180 रुपये प्रति किलोग्राम है।
विज्ञापन
इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन