{"_id":"61dec029209f890df9394d4c","slug":"gold-silve-latest-price-update-gold-rallies-228-rupees-silver-gains-271-rupees-know-here-latest-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silve Latest Price: सोना 228 रुपये महंगा, चांदी के दाम 271 रुपये बढ़े, यहां जानें ताजा भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silve Latest Price: सोना 228 रुपये महंगा, चांदी के दाम 271 रुपये बढ़े, यहां जानें ताजा भाव
Wed, 12 Jan 2022 05:19 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 12 Jan 2022 05:19 PM IST
सार
Gold Silver Latest Rate Today: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना 228 रुपये की तेजी के साथ 46,812 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में आई तेजी को दर्शाता है। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 46,584 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना 228 रुपये की तेजी के साथ 46,812 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में आई तेजी को दर्शाता है। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 46,584 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
चांदी की कीमत में उछाल
सोने के साथ-साथ दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी आज उछाल आया। चांदी भी पिछले कारोबार के 59,661 रुपये प्रति किलोग्राम से 271 रुपये तेज हो गई। इस बढ़ोतरी के बाद चांदी की कीमत बढ़कर 59,932 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। बता दें पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाल
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 228 रुपये की तेजी आई, जो कॉमेक्स में सोने की कीमतों में रात भर की तेजी को दर्शाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,818 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 22.70 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।
विज्ञापन