फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold shines again, crosses 32k mark due to strong buying

चौतरफा मांग से सोना 32 हजार के पार, चांदी में 240 रुपये की बढ़ोतरी

Thu, 12 Apr 2018 05:15 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Apr 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
gold shines again, crosses 32k mark due to strong buying
gold

वैश्विक मजबूती के साथ स्थानीय स्तर पर खरीदारी चलने से सोने में जबरदस्त तेजी आई और यह 32,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की सीमा के पार चला गया। सोना 300 रुपये बढ़कर स्थानीय बाजार में 32,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 

विज्ञापन


40 हजार पर चांदी
औद्योगिक मांग बढ़ने के साथ सिक्का बनाने वालों की मांग बढ़ने से चांदी 240 रुपये बढ़कर 40,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर चली गई। वैश्विक बाजार न्यूयार्क में सोना 1.02 फीसदी बढ़कर 1,352.80 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रहा जबकि चांदी 0.60 फीसदी बढ़कर 16.65 डॉलर प्रति औंस हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय बाजार में सोने की आठ ग्राम की गिन्नी 100 रुपये बढ़कर 24,900 रुपये हो गई। चांदी के 10 ग्राम के सिक्कों का सैकड़ा बिकवाल भाव 76,000 रुपये रहा जबकि खरीद भाव 75,000 रुपये रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स ने फिर 34,000 के आंकड़े को छुआ

gold shines again, crosses 32k mark due to strong buying
sensex

कारोबारी सत्र के चौथे दिन बृहस्पतिवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। आईटी, बैंकिंग तथा कैपिटल गुड्स कंपनियों के शेयरों में तेजी से लगातार छठे दिन सेंसेक्स 160.69 अंकों की तेजी के साथ 34,101.13 पर बंद हुआ।

रुपये के पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंचने से प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखी गई। प्रौद्योगिकी कंपनियों टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजी तथा टेक महिंद्रा के शेयर ग्रीन जोन में बंद हुए। वहीं, निफ्टी 41.50 अंकों की तेजी के साथ 10,458.65 पर बंद हुआ। 

10450 के पार हुआ निफ्टी
निफ्टी 10,450 को पार कर टिकने में कामयाब रहा। वहीं सेंसेक्स भी 150 अंकों से ज्यादा की मजबूती के साथ बंद हुआ है। बैंक निफ्टी की भी निचले स्तरों से अच्छी वापसी रही और ये बढ़त के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार में निफ्टी ने 10,395.25 तक गोता लगाया था जबकि सेंसेक्स 33,925 तक टूटा था। हालांकि तेजी के माहौल में निफ्टी 10,469.9 तक पहुंचने में कामयाब रहा जबकि सेंसेक्स ने 34,177.5 तक दस्तक दी थी।

हालांकि आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी गिरकर बंद हुआ है। निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.25 फीसदी कमजोर होकर बंद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed