{"_id":"5ad869414f1c1b360b8b559b","slug":"gold-rises-to-rupees-250-silver-crosses-41k-mark-as-demands-spurts","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूत वैश्विक संकेतों से सोने में 250 रुपये की बढ़ोतरी, चांदी 41 हजार पार ","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
मजबूत वैश्विक संकेतों से सोने में 250 रुपये की बढ़ोतरी, चांदी 41 हजार पार
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Apr 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
gold
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच स्थानीय आभूषण निर्माताओं द्वारा लगातार लिवाली से लगातार तीसरे दिन बृहस्पतिवार को सराफा बाजार में सोने का भाव 250 रुपये की तेजी के साथ प्रति 10 ग्राम 32,630 रुपये रहा। वहीं, औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं द्वारा उठान बढ़ने से चांदी की कीमत 1,030 रुपये की तेजी के साथ प्रति किलोग्राम 41,480 रुपये रही।
विज्ञापन
शादी के सीजन में डिमांड बढ़ी
कारोबारियों ने बताया कि मजबूत वैश्विक संकेतों के अलावा, घरेलू हाजिर बाजार में शादी-ब्याह के मौसम की मांग पूरी करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं द्वारा जोरदार लिवाली से सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने की कीमत 0.23 फीसदी तेजी के साथ प्रति औंस 1,352.30 डॉलर रही, जबकि चांदी का भाव 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ प्रति औंस 17.23 डॉलर रहा।
विज्ञापन
रुपया हुआ कमजोर
विशेषज्ञों ने बताया कि इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से सोने का आयात महंगा हुआ, जिससे भी कीमतों को बल मिला। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी तथा 99.5 फीसदी शुद्ध सोने की कीमत 250 रुपये की तेजी के साथ प्रति 10 ग्राम क्रमश: 32,630 रुपये तथा 32,480 रुपये रही। पिछले दो सत्रों में सोने की कीमत में 380 रुपये की तेजी दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
चांदी में दिखी 1030 की मजबूती
आठ ग्राम की गिन्नी का भाव हालांकि 24,900 रुपये के स्तर पर स्थिर रहा। सोने की तर्ज पर हाजिर चांदी की कीमत 1,030 रुपये की तेजी के साथ प्रति किलोग्राम 41,480 रुपये रही, जबकि साप्ताहिक आधारित डिलीवरी 960 रुपये की बढ़त के साथ प्रति किलोग्राम 40,450 रुपये रही।