फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold prices up by 50 rupees, sensex ends up after flat trading

सहालगी से लौटी सराफा बाजार की चमक, सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, गंवाई दिन भर की बढ़त

Tue, 08 May 2018 04:26 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 May 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
gold prices up by 50 rupees, sensex ends up after flat trading

विदेशों में मंद रुझान के बाद भी स्थानीय आभूषण निर्माताओं के बीच वैवाहिक सीजन के चलते सोने की बढ़ती मांग से सोने में लगातार तीसरे दिन तेजी देखी गई। सोने का भाव मंगलवार को 50 रुपये बढ़कर 32,230 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। सराफा बाजार में आई यह तेजी चांदी की कीमत में भी 50 रुपये की तेजी लाई, जिसके बाद चांदी की कीमत 40,650 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। 

विज्ञापन


सिंगापुर में बढ़ी सोने की कीमत
सिंगापुर में सोने की कीमत 0.08 फीसदी गिरकर 1,312.60 डॉलर प्रति औंस जा पहुंची। स्थानीय बाजार में सोने की गिन्नी (आठ ग्राम) के भाव बिना किसी बदलाव के 24,800 रुपये पर ही टिके हैं। प्रति सैकड़ा चांदी के सिक्कों के खरीद भाव व बिकवाल भाव अपने पुराने भाव क्रमश: 75,000 रुपये व 76,000 रुपये पर ही स्थिर रहे। 
विज्ञापन


शेयर बाजार सपाट बंद
बाजार में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली हावी हुई है। मेटल और आईटी शेयरों ने बाजार में दबाव बनाने का काम किया है। मिडकैप शेयरों की पिटाई ज्यादा हुई है। हालांकि बाजार को बैंकिंग शेयरों ने की सहारा देने की कोशिश की है। सेंसेक्स 8.18 अंक के साथ 35216.32 के स्तर पर और निफ्टी 2.30 अंक की मामूली बढ़त के साथ 10,717.80 के स्तर पर सपाट होकर बंद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एक्सिस बैंक, एचपीसीएल, बीपीसीएल, आईओसी चढ़ने वाले शेयर रहे जबकि गिरने वाले शेयरों में एमएंडएम, एलएंडटी, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, वेदांता जैसे दिग्गज शेयरों शामिल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed