फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold prices up by 44 rupees, silver down by 460 rupees die to strong demand

मजबूत मांग से सोना 44 रुपये महंगा, चांदी 460 रुपये हुई सस्ती

Fri, 27 Dec 2019 05:49 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 27 Dec 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
gold prices up by 44 rupees, silver down by 460 rupees die to strong demand
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमतों में जहां इजाफा देखने को मिला, वहीं चांदी 460 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़क गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1500 डॉलर के पार जाकर के कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन


कीमतें 44 रुपये बढ़कर 39,731 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गईं।  एक दिन पहले सोने की कीमतें 39,687 रुपये प्रति दस ग्राम रही थीं। बता दें कि घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में साल के अंत में छुट्टियों के कारण निवेशक भागीदारी में कमी आई है।
विज्ञापन


हालांकि चांदी 460 रुपये सस्ती होकर 47,744 रुपये प्रति किलो रह गई, जबकि एक दिन पहले चांदी 48,204 रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ‘दिल्ली में 24 कैरेट के हाजिर सोने में 44 रुपये की मजबूती के साथ कारोबार हुआ, जिसकी वजह रुपये में उतार-चढ़ाव रही है।’अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली सुस्ती के साथ 1,509 डॉलर और 17.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed