फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold prices up by 150 rupees on strong demand, sensex nifty makes a new record on closing

विदेशी रुझान व देसी खरीद से सोना 150 रुपये मजबूत, शेयर बाजार ने फिर से बनाया नया रिकॉर्ड

Tue, 28 Aug 2018 04:33 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 28 Aug 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
gold prices up by 150 rupees on strong demand, sensex nifty makes a new record on closing

मंगलवार को सोने में देसी मांग से तेजी देखने को मिली और यह 150 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर बंद हुआ। वहीं दूसरी तरफ शेयर बाजार में भी नया रिकॉर्ड बनते हुए देखा गया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नए शिखर पर बंद हुए। 

विज्ञापन


विदेशों से सकारात्मक रुझान के साथ त्योहारी मौसम के कारण स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से लगातार खरीद से मंगलवार को सराफा बाजार में सोना 150 रुपये की तेजी के साथ 31,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की ओर से तेज उठाव के बीच चांदी 170 रुपये मजबूत होकर 38,470 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि त्योहारी मौसम में बढ़ी मांग के कारण स्थानीय आभूषण निर्माताओं द्वारा लगातार जारी खरीद से सोने के प्रति रुझान में मजबूती जारी है। सिंगापुर में सोना 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 1,211 डॉलर प्रति औंस व चांदी 0.07 फीसदी की मजबूती के साथ 14.87 डॉलर प्रति औंस पर देखी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स-निफ्टी का नया रिकॉर्ड

निफ्टी पहली बार 11,750 के पार जाने में कामयाब हुआ है जबकि सेंसेक्स ने 38,920 का नया ऊपरी स्तर छुआ है। निफ्टी ने 11,760.2 का नया रिकॉर्ड उच्चतम स्तर बनाया है। अंत में निफ्टी 11,740 के पास बंद हुआ है जबकि सेंसेक्स 38,900 के बेहद करीब बंद हुआ है।


दिग्गज शेयरों में हिंडाल्को, अदानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, वेदांता, मारुति सुजुकी और एक्सिस बैंक 3.8-1.6 फीसदी तक उछलकर बंद हुए हैं। मिडकैप शेयरों में अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पावर, बर्जर पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और बेयर क्रॉप 8.3-2.2 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में किर्लोस्कर ऑयल, पीएनबी गिल्ट्स, अदानी ट्रांसमिशन, रेडिंग्टन और जे कुमार इंफ्रा 20-9.5 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed