फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today Latest News: Gold prices today rise for continuous 10 days but silver rates drop

Gold Price: लगातार 10वें दिन बढ़ी सोने की वायदा कीमत, चांदी के भाव में गिरावट

Thu, 30 Jul 2020 02:14 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 30 Jul 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today Latest News: Gold prices today rise for continuous 10 days but silver rates drop
सोने चांदी की कीमत - फोटो : pixabay

आज भारतीय बाजारों में सोने की कीमत लगातार 10वें दिन बढ़ी। एमसीएक्स पर अगस्त का सोना वायदा 0.21 फीसदी बढ़कर 53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 10 दिनों में कीमती धातु 11 फीसदी यानी 5,500 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। चांदी की बात करें, तो एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव 65,212 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

विज्ञापन


पिछले सत्र में, सोना 1.4 फीसदी यानी 730 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया था और 53,399 रुपये के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया था। चांदी की कीमत 0.5 फीसदी बढ़ी थी।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में, लगातार नौ दिनों की बढ़त के बाद सोने की की कीमत आज कम हुई। हाजिर सोना 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 1,965.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जबकि मंगलवार को कीमतें 1,981 डॉलर के उच्च स्तर पर थी। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 24.2614 डॉलर प्रति औंस रह गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए बढ़ी कीमत
इस वर्ष अब तक वैश्विक बाजारों में सोने की कीमत लगभग 30 फीसदी बढ़ गई है। कमजोर डॉलर, कम ब्याज दर और कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के कारण धातु की मांग बढ़ी है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को शून्य के पास अपरिवर्तित रखने की घोषणा की और आर्थिक सुधार के लिए अपने सभी साधनों का उपयोग करने को कहा, जिससे सोने की कीमतों को समर्थन मिला। विश्लेषकों ने अधिक प्रोत्साहन की उम्मीद जताई और कहा कि इसकी वजह से सोने में तेजी बरकरार रहेगी। गोल्डमैन सैक्स ने 2,300 डॉलर प्रति औंस की वृद्धि का अनुमान लगाया है।

अमेरिकी ब्याज दरों के शून्य पर रहने से डॉलर पर दबाव डला और यह यूरो के मुकाबले दो साल का निचले स्तर पर चला गया। व्यापक प्रसार के बाद सोने को मुद्रास्फीति और मुद्रा की दुर्बलता के खिलाफ एक बचाव का विकल्प माना जाता है। कम ब्याज दर सोने का समर्थन करते हैं क्योंकि यह गैर-उपज धातु को धारण करने की अवसर लागत को कम करता है।


निवेश में बढ़ोतरी
दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ की होल्डिंग एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट ने कहा कि इसी दौरान सोने में निवेश और बढ़ा है। उसकी होल्डिंग सात साल के उच्चतम स्तर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed