फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today 12 August 2020: Gold prices today rates reduced by 4500 rupees in 2 days silver also crashes

Gold Silver Price: दो दिनों में 4,500 रुपये सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी भी लुढ़की, जानिए क्या है नया भाव

Wed, 12 Aug 2020 10:36 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 12 Aug 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today 12 August 2020: Gold prices today rates reduced by 4500 rupees in 2 days silver also crashes
आज गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

भारत में आज भी सोने और चांदी की कीमतें में गिरावट आई। एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 2.6 फीसदी या 1,400 रुपये गिरकर 50,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी की बात करें, तो एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव चार फीसदी या 2,700 रुपये प्रति किलोग्राम गिरकर 64,257 रुपये रहा। 

विज्ञापन


पिछले सत्र में सोने की कीमतें लगभग छह फीसदी यानी 3,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिरी थीं, जबकि चांदी 12 फीसदी यानी 9,000 रुपये प्रति किलोग्राम गिरी थी। इस तरह सिर्फ दो दिनों में सोना 4,500 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया और चांदी करीब 11,700 रुपये। पिछले हफ्ते, भारत में सोने की कीमतें 56,000 से अधिक हो गई थीं, जबकि चांदी लगभग 78,000 के स्तर तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में भी आज सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी रहा। सोना हाजिर 2.1 फीसदी गिरकर 1,872.61 डॉलर प्रति औंस पर आ गया जबकि अमेरिकी वायदा 1,900 डॉलर के नीचे। चांदी का वायदा भाव भी तेजी से गिरा और यह सात फीसदी की गिरावट के साथ 24.2 डॉलर प्रति औंस पर रहा। पिछले सप्ताह 2,000 डॉलर प्रति औंस से ऊपर जाने के बाद, डॉलर की रिकवरी से सोना अचानक गिर गया। डॉलर सूचकांक आज प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले स्थिर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने की कीमतों में तेज गिरावट ने गोल्ड ईटीएफ से प्रवाह शुरू हो गया है। दुनिया का सबसे बड़ा सोना समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट ने कहा कि मंगलवार को उसकी होल्डिंग 0.3 फीसदी गिरकर 1,257.93 टन हो गई।

रूस ने मंगलवार को एलान किया कि उसने सफलतापूर्वक कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार कर ली है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की, रूस ने कोरोना वायरस के खिलाफ प्रयोग के लिए वैक्सीन तैयार कर ली है और वह ऐसा करने वाला पहला देश बना है। इसके बाद से ही वैश्विक जोखिम धारणा में सुधार हुआ है। मामले में कुछ विश्लेषकों का कहना है कि रूस की कोविड-19 वैक्सीन की खबर से कुछ लाभ हुए।


कोरोना वायरस महामारी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव डाला है, जिससे केंद्रीय बैंकों और सरकारों को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन पैकेज देने के लिए प्रेरित हुए और सोना एक पसंदीदा संपत्ति के रूप में बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed