फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold prices today fell tracking a decline in global rates

पांच दिन बाद सोने - चांदी के वायदा भाव में आई कमी, जानिए क्या रह गई कीमतें

Tue, 25 Feb 2020 10:37 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 25 Feb 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
Gold prices today fell tracking a decline in global rates
gold silver - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा

मंगलवार को सोने के वायदा भाव में गिरावट आई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर अप्रैल 2020 का सोने का वायदा भाव आज मंगलवार सुबह 1.34 फीसदी यानी 584 रुपये की गिरावट के बाद 42,996 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले कई दिनों से इसमें उछाल दर्ज किया जा रहा था। पिछले पांच दिनों में सोने का वायदा भाव 3,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 43,788 के स्तर पर पहुंच गया था, जो कि इसका उच्चतम स्तर है। वैश्विक बाजार में आई कमी के बाद घरेलू बाजार में भी यह सस्ता हुआ। 

विज्ञापन

चांदी की कीमत में भी गिरावट

चांदी की बात करें, एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी के वायदा भाव में भी कमी दर्ज की गई। आज एक किलोग्राम चांदी 1.6 फीसदी गिरकर 48,580 रुपये पर पहुंच गई। 

विज्ञापन

कोरोनावायरस का कहर

चीन में फैले कोरोनावायरस के बाहर साउथ कोरिया, इटली और मध्य एशिया में फैलने और वहां वायरस से संक्रमित लोगों और कोरोना से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी से वैश्विक ग्रोथ पर संकट देखा जा रहा है। इसकी वजह से सोने-चांदी की कीमत प्रभावित हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से बढ़ रहा था सोने-चांदी का दाम

पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमत में बढ़त दर्ज की जा रही थी। वैश्विक बाजार में सोमवार को सोने का दाम सात साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। वहीं घरेलू बाजार में सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर था। 

वैश्विक बाजार में इतना है दाम

लेकिन आज वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट देखी गई। वैश्विक बाजार में सोना एक फीसदी गिरा है, जिसके बाद यह 1,688.66 डॉलर से गिरकर 1,642.89 डॉलर पर पहुंच गया है। चांदी की बात करें, तो इसका दाम 0.3 फीसदी कम होकर 18.58 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed