फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today 11 August 2020: Gold prices today fell second time in three days silver price also reduced

Gold Silver Price: तीन दिनों में दूसरी बार गिरी सोने की वायदा कीमत, चांदी भी हुई सस्ती

Tue, 11 Aug 2020 01:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 11 Aug 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today 11 August 2020: Gold prices today fell second time in three days silver price also reduced
गोल्ड सिल्वर की कीमत आज - फोटो : pixabay

वैश्विक बाजारों में गिरावट के कारण आज भारतीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतें गिर गईं। एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 0.63 फीसदी गिरकर 54,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले तीन दिनों में यह सोने की दूसरी गिरावट है। चांदी की बात करें, तो एमसीएक्स पर चांदी वायदा 1 फीसदी गिरकर 74,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन


पिछले सत्र में सोने की कीमतें 0.35 फीसदी बढ़ी थीं जबकि चांदी 2 फीसदी यानी करीब 1,500 रुपये प्रति किलोग्राम उछली थी। शुक्रवार को सोना करीब 1,000 रुपये प्रति 10 ग्राम फिसला था। पिछले हफ्ते, वैश्विक स्तर पर तेजी के कारण भारतीय बाजारों में सोना 56,191 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतनी रही कीमत
वैश्विक बाजारों में आज मजबूत डॉलर के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई। निवेशकों ने अमेरिका में राजकोषीय प्रोत्साहन योजना की प्रगति पर नजर रखी। हाजिर सोना 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 2,021.32 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि अमेरिकी वायदा 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 2,033.60 डॉलर पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य कीमती धातुओं में चांदी 1.2 फीसदी गिरकर 28.81 डॉलर प्रति औंस पर आ गई जबकि प्लैटिनम 0.9 फीसदी गिरकर 978.10 डॉलर प्रति डॉलर हो गया।

अपने प्रतिद्वंद्वियों से दो साल के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आज डॉलर इंडेक्स 0.1 फीसदी चढ़कर एक सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया। एक मजबूत अमेरिकी डॉलर सोने को अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए अधिक महंगा बनाता है।


इस संदर्भ में कोटक सिक्योरिटीज ने एक नोट में कहा कि, 'अगर अमेरिकी मुद्रा में रिकवरी आती है, तो सोने में और गिरावट आ सकती है।'

वैश्विक बाजारों में, कोविड -19 के बढ़ते मामलों के बीच, इस वर्ष सोने में लगभग 35 फीसदी की वृद्धि हुई है। निवेशक वाशिंगटन और बीजिंग के बिगड़ते संबंधों पर भी नजर रख रहे हैं। अमेरिकी कांग्रेस नेताओं और ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि वे कोरोना वायरस सहायता सौदे पर बातचीत फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed