{"_id":"5f3616598ebc3e3cab6e5d3a","slug":"gold-prices-today-fall-again-prices-came-down-by-2000-rupees-per-10-gram-this-week-know-silver-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: इस सप्ताह 2,000 रुपये गिरा सोने का वायदा भाव, जानिए कितनी हुई चांदी की कीमत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: इस सप्ताह 2,000 रुपये गिरा सोने का वायदा भाव, जानिए कितनी हुई चांदी की कीमत
Fri, 14 Aug 2020 10:20 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
सोने चांदी की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 0.65 फीसदी गिरकर 52596 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि सितंबर का चांदी वायदा एक फीसदी गिरकर 70,345 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। पिछले सप्ताह 56,000 के रिकॉर्ड उच्च स्तर के बाद से सोने की कीमतें अस्थिर हैं। पिछले सत्र में, सोने में एक फीसदी की वृद्धि हुई थी, जबकि चांदी में लगभग छह फीसदी की वृद्धि हुई थी। इस सप्ताह अब तक सोना 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हुआ है।
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में इतनी रही कीमत
वैश्विक बाजारों में, आज सोने की कीमतें 1,952 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थीं। इस सप्ताह अब तक सोना चार फीसदी सस्ता हो चुका है। मंगलवार को रूस द्वारा कोरोना वायरस की वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद निवेशकों ने लाभ दर्ज किया।
विज्ञापन
सोने को कमजोर डॉलर से समर्थन मिला, जिसमें अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले लगातार तीसरे सत्र में गिरावट आई। यानी अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना सस्ता हो गया।
विज्ञापन
दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग गुरुवार को 0.1 फीसदी बढ़कर 1,252.09 टन हो गई। इस बीच, अरबपति रे डालियो के हेज फंड ब्रिजवॉटर एसोसिएट्स ने दूसरी तिमाही में गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ में अपना निवेश एक तिहाई बढ़ा दिया है।
ब्रिजवॉटर ने एसपीडीआर गोल्ड शेयर्स ईटीएफ में 14 लाख शेयर खरीदे। विनियामक फाइलिंग के अनुसार, यह अप्रैल-जून तिमाही में लगभग 1,30,000 औंस सोने के बराबर है।