फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold prices rises to 6 year high, silver also gain shine

सोना हुआ सोणा, 6 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंचा दाम, चांदी में भी तेजी

Tue, 29 Jan 2019 06:51 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 29 Jan 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
gold prices rises to 6 year high, silver also gain shine

विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख को देखते हुए सोना मंगलवार को सराफा बाजार में 100 रुपये चढ़कर 33,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। सोना के दाम 2013 में 34000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा था। यह 6 साल का सबसे उच्चतम स्तर है।

विज्ञापन


वहीं, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से लिवाली बढ़ने से चांदी 100 रुपये चढ़कर 41,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत 1,300 डॉलर प्रति औंस के आसपास रही। इससे स्थानीय बाजार में कारोबारी धारणा मजबूत हुई और सोने में तेजी देखने को मिली।
विज्ञापन


न्यूयार्क में सोना 1,304.81 डॉलर प्रति औंस और चांदी 15.79 डॉलर प्रति औंस पर रही। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 100 रुपये चढ़कर क्रमश: 33,750 रुपये एवं 33,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे भी जारी रह सकती है तेजी

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने की कीमतों में गिरावट आने की उम्मीद नहीं है। इसके अलावा वार्ता शुरु होने से पहले चीन और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव बढ़ने से सुरक्षित निवेश के रुप में बहुमूल्य का आकर्षण बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed