फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold prices rises by 700 rupees on friday before start of navratri

नवरात्र शुरू होने से पहले सोने में 700 रुपये की मजबूती की गिरावट

Fri, 27 Sep 2019 05:57 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 27 Sep 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
gold prices rises by 700 rupees on friday before start of navratri
- फोटो : अमर उजाला

रुपये के मजबूत होने तथा कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 700 रुपये की बढ़त के साथ 38,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी में भी 851 रुपये की कमी देखने को मिली।

विज्ञापन

आज यह रही सोने की कीमत

त्योहारी मौसम को देखते हुए स्थानीय बाजार में आभूषण निर्माताओं ने पीली धातु की खरीद बढ़ा दी है। इससे सोना स्टैंडर्ड 700 रुपये की छलांग लगाकर 11 सितंबर के बाद के उच्चतम स्तर 38,970 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 38,800 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 200 रुपए चढ़कर 30,300 रुपये के भाव पर रही। बृहस्पतिवार को सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 38,685 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्युरिटीज के (परामर्श प्रमुख- पीसीजी) देवर्ष वकील ने कहा, ‘रुपये के मजबूत होने और कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों के कारण दिल्ली में हाजिर सोने का भाव सुस्त था।’

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा चांदी का भाव

चांदी 870 रुपये लुढ़ककर एक महीने से ज्यादा के निचले स्तर 46,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर लुढ़क गई। यह 23 अगस्त के बाद का इसका निचला स्तर है। चांदी वायदा 872 रुपये की गिरावट में 45,870 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 940 रुपये और 950 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर रहे।



न्यूयॉर्क में सोना नरम रुख के साथ 1,497.17 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी भी 17.54 डॉलर प्रति औंस पर नरम बोली गई।दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 10.10 डॉलर टूटकर 1,505.10 डॉलर प्रति औंस बोली गयी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.29 डॉलर फिसलकर 17.52 डॉलर प्रति औंस पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed