फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold prices rise Rs 111 on weak rupee silver falls Rs 67

लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में गिरावट

Thu, 20 Feb 2020 04:31 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 20 Feb 2020 04:31 PM IST
सार

  • बुधवार को सोना महंगा हुआ है और चांदी की कीमत कम हुई है।
  • सोने में गुरुवार को 111 रुपये की बढ़त आई है।
  • लगातार तीसरे दिन सोने की कीमत में इजाफा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Gold prices rise Rs 111 on weak rupee silver falls Rs 67

विस्तार

गुरुवार को सोने की कीमत में बढ़त आई है। अब ग्राहकों को बुधवार के मुकाबले ज्यादा पैसों में सोना मिलेगा। लगातार तीसरे दिन इसमें इजाफा दर्ज किया गया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में गुरुवार तो 111 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 42,492 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी से इसका दाम बढ़ा है। 

विज्ञापन

इतनी सस्ती हुई चांदी

चांदी की बात करें, तो गुरुवार को चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में 67 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 48,599 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

विज्ञापन

इसलिए महंगा हुआ सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट आई, जिसकी वजह से सोना महंगा हुआ। साथ ही शादी के सीजन के चलते इसकी मांग भी बढ़ी है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 111 रुपये महंगा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,609.60 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम

इससे पहले बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में बढ़त आई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में बुधवार को 462 रुपये की बढ़त आई थी। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 42,339 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। चांदी की बात करें, तो बुधवार को चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई। चांदी में 1,047 रुपये की बढ़त आई। इस बढ़त से चांदी का भाव 48,652 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। इस  संदर्भ में तपन पटेल ने कहा था कि बुधवार को वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में बढ़त की वजह से इसमें बढ़त आई। साथ ही शादी के सीजन के चलते इसकी मांग भी बढ़ी। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 462 रुपये महंगा हो गया था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,606.60 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.32 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed