{"_id":"5a7ab5944f1c1b805a8b8708","slug":"gold-prices-rise-by-381-rupees-on-wednesday-7th-november-as-share-market-loss-continue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शेयर मार्केट में कमजोरी से 32200 के पार हुआ सोना, 1200 रुपये टूटी चांदी ","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर मार्केट में कमजोरी से 32200 के पार हुआ सोना, 1200 रुपये टूटी चांदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में दिख रही लगातार कमजोरी के कारण देश भर में सोने के दामों में लगातार तेजी बनी हुई है। हालांकि चांदी की कीमतों में लगातार 6 दिनों से किसी तरह की कोई उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है। लेकिन बुधवार को इसमें 1200 रुपये की गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
32 हजार के पार हुआ सोना
बुधवार को देश भर में सोने का रेट 32 हजार के पार चला गया है। जहां मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 31855 रुपये था, वहीं बुधवार को इसमें 381 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। बुधवार को सोने का भाव 32236 रहा। वहीं 22 कैरेट सोने के दाम में भी 350 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली। सोने का दाम 29200 रुपये से बढ़कर 29550 रुपये हो गया।
विज्ञापन
भारत के बड़े शहरों में आज सोने के दाम
शहर 22 कैरट सोना आज 24 कैरट सोना आज
चेन्नई 29,250 31,909
मुंबई 29,980 32,705
नई दिल्ली 29,550 32,236
कोलकाता 30,090 32,825
जयपुर 30,510 33,283
लखनऊ 30,510 33,283
पटना 29,980 32,705
चंडीगढ़ 29,100 31,745
चांदी के दामों में दिखी स्थिरता
वहीं चांदी के दामों में पिछले 6 दिनों से स्थिरता दिख रही थी। वहीं बुधवार को इसमें 1200 रुपये टूट गया। देश भर में मंगलवार को जहां चांदी 42600 रुपये प्रति किलो था, वो बुधवार को 41400 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है।
विज्ञापन