फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold prices reaches 40k mark, silver crosses 47900 mark

रिकॉर्ड स्तर पर सोने-चांदी का भाव, नौ माह के निचले स्तर पर पहुंचा रुपया

Tue, 03 Sep 2019 07:34 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 03 Sep 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
gold prices reaches 40k mark, silver crosses 47900 mark
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा

मंगलवार को जहां शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली, वहीं सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला। दिल्ली सराफा बाजार में चांदी में 1038 रुपये का उछाल आया। सोना मंगलवार को 595 रुपये की छलांग लगाकर 40,195 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोने का यह 29 अगस्त के बाद का उच्चतम स्तर है। 29 अगस्त को यह 40,220 रुपये प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था। हालांकि, उसके बाद लगातार तीन कारोबारी दिवस में गिरावट रही। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया नौ माह के निचले स्तर पर पहुंच गया। 

विज्ञापन

यह रहा सोने का भाव

राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 38,987 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। मजबूत वैश्विक रुख और स्थानीय ज्वैलर्स की लिवाली के कारण सोने में यह तेजी देखने को मिली है। चांदी की कीमत 47,960 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। सोना स्टैंडर्ड 595 रुपये उछलकर 40,195 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 40,025 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 400 रुपये की मजबूती के साथ 30,300 रुपये पर रही। 

विज्ञापन


औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से चांदी की कीमत में यह उछाल देखने को मिला है। चांदी हाजिर 270 रुपये की बढ़ोतरी में 49,070 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर रही। भविष्य में कीमतों में तेज वृद्धि की आशंका में चांदी वायदा 1,100 रुपये चढ़कर 47,840 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 30-30 रुपये चढ़कर क्रमशः 1,030 रुपये और 1,040 रुपये के भाव बिके।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में यह रहा हाल

वैश्विक स्तर की बात करें, तो न्यूयॉर्क में सोना 1,530 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.50 डॉलर प्रति औंस पर रही।इस समय सोने की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी का प्रमुख कारण यूएस-चाइना ट्रेड वॉर बना हुआ है। वहीं अंतर बैंक विदेशी विनियम बाजार में रुपया भी 97 पैसे की गिरावट के साथ 72.39 प्रति डॉलर के अपने नौ माह के निचले स्तर पर आ गया। 


रुपये में मंगलवार को इस साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कमजोर आर्थिक आंकड़ों और शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच रुपये ने इंट्राडे कारोबार में पूरे 100 पैसे की गिरावट के साथ 72.40 का निचला स्तर छू लिया। कारोबार के अंत में रुपया 99 पैसे गिरकर 72.39 पर बंद हुआ। सुबह के कारोबार में यह 55 पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 71.95 पर खुला था। शुक्रवार को रुपया 71.40 पर बंद हुआ था। सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर बाजार बंद रहे थे। रुपया 11 अक्टूबर 2018 को अब तक के सबसे निचले स्तर 74.48 पर पहुंच गया था। इस साल देश की मुद्रा 3.73 फीसदी कमजोर हो चुकी है।

पांच साल में 20 फीसदी खो चुका है वैल्यू

रुपया गत पांच साल में डॉलर के मुकाबले करीब 20 फीसदी कमजोर हो चुका है। खास बात यह है कि रुपये के कमजोर होने से न तो देश के निर्यात में कोई विशेष बढ़ोतरी हो पाई और न ही निर्यातकों को कोई लाभ मिला है। तीन सितंबर 2014 को डॉलर के मुकाबले रुपया 60.49 पर था, जो मंगलवार तीन सितंबर 2019 को गिरकर 72.39 रुपए पर आ गया। यह 19.67 फीसदी की गिरावट दर्शाता है। इस बीच डॉलर के मुकाबले तीन सितंबर 2015 को रुपया 66.09 पर, तीन सितंबर 2016 को 66.64 पर , तीन सितंबर 2017 को 64.02 पर और तीन सितंबर 2018 को यह डॉलर के मुकाबले 71.25 पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed