फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold prices rally Rs 455 on rupee depreciation silver price up by 1283 rupees

सोने की कीमत में बढ़त, 1,283 रुपये सस्ती हुई चांदी

Mon, 16 Mar 2020 04:36 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 16 Mar 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Gold prices rally Rs 455 on rupee depreciation silver price up by 1283 rupees
सोना-चांदी - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को सोने की कीमत में बढ़त देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में 455 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का दाम 41,610 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से सोने की कीमत कम हुई है। 

विज्ञापन


चांदी की कीमत में गिरावट 
चांदी की बात करें, तो सोमवार को चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। चांदी में 1,283 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का दाम 40,304 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
विज्ञापन


इसलिए महंगा हुआ सोना
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोना 455 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे की गिरावट पर कारोबार कर रहा था, जिसकी वजह से सोने के दाम में बढ़त दर्ज की गई। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वीपी कमोडिटीज रिसर्च नवनीत दमानी के अनुसार, आज सोने की कीमत में करीब तीन फीसदी का उछाल आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,539 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 15.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम
इससे पहले शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में 516 रुपये की गिरावट आई थी। इस गिरावट से सोने का दाम 42,600 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेजी से सोने की कीमत कम हुई है। चांदी की बात करें, तो तब चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी में 1,574 रुपये की गिरावट आई थी। इस गिरावट से चांदी का दाम 44,130 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1000 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,584 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 15.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed