{"_id":"5bc8739dbdec2269774efdc8","slug":"gold-prices-once-again-crosses-32k-mark-due-to-festive-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी मांग से चमका सोना, फिर से हुआ 32 हजार के पार, चांदी में भी सुधार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
त्योहारी मांग से चमका सोना, फिर से हुआ 32 हजार के पार, चांदी में भी सुधार
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Oct 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
ज्वैलर्स की दुकान पर आभूषणों की खरीदारी करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 195 रुपये की बढ़त के साथ 32,225 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। कारोबारियों ने कहा कि त्योहारों के कारण स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग के कारण पीली धातु की कीमतों में तेजी आई है।
विज्ञापन
वहीं, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग के कारण चांदी भी 20 रुपये के सुधार के साथ 39,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले बुधवार को सोना 150 रुपये के नुकसान से 32,030 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था।
विज्ञापन
गिन्नी का दाम 24700 रुपये
राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सोना 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता 195-195 रुपये की बढ़त के साथ क्रमश: 32,225 रुपये और 32,075 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। गिन्नी के भाव 24,700 रुपये प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे। सोने की तरह चांदी हाजिर 20 रुपये की बढ़त के साथ 39,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 20 रुपये टूटकर 38,840 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए।
विज्ञापन