फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold prices may fell upto 20,500

सोना खरीदने वाले तुरंत रुक जाएं, 7 हजार तक कम होंगे दाम

Sun, 07 Jun 2015 08:34 AM IST
Updated Sun, 07 Jun 2015 08:34 AM IST
विज्ञापन
gold prices may fell upto 20,500
इंडिया रेटिंग एंड रिसर्च ने शुक्रवार को 2015-16 वित्त वर्ष में सोने की कीमतों पर एक रिपोर्ट तैयार की है और साथ ही कहा है कि सोने की कीमतें 20,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकती हैं।
विज्ञापन


एजेंसी का मानना है कि सोने की कीमतों में बदलाव अमेरिका में ब्याज दरों में बदलाव पर बहुत अधिक निर्भर करता है। अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने से सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन


एजेंसी के अनुसार इस गिरावट के बाद सोने की कीमत 900 डॉलर प्रति औंस से 1050 डॉलर प्रति औंस के बीच तक गिर सकती है। इसकी वजह से 27 हजारी सोना 20,500-24,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

117 रुपए सस्ता हुए सोना

gold prices may fell upto 20,500

शुक्रवार को हुए कारोबार के बाद भी सोने में एक बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को सोने में 117 रुपए की गिरावट देखने को मिली है।

सुबहर सोना 26,851 के स्तर पर खुला था और दिन के अंत में 26,721 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। पूरे दिन के कारोबार में सोना अधिकतम 26,884 रुपए तक गया और निम्नतम 26,572 रुपए तक गिरा।

सोने की कीमतों में आई इस गिरावट का मुख्य कारण अमेरिका का जॉब डेटा है। अमेरिका का जॉब डेटा अनुमान से अधिक अच्छा रहा है, जिसके चलते ये कयास लगाए जा रहे हैं कि फेडरल रिजर्व जल्द ही ब्याज दरें बढ़ा सकता है। इसी के चलते सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed