सोने की कीमतों में आई गिरावट, जानिए कितनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी सोने-चांदी की खरीदारी के लिए कीमतें कम होने का इंतजार कर रहे थे तो आपको बता दें कि सोना सस्ता हो गया है। हालांकि, चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
सोने की कीमतों में 70 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के बाद सोना 26,350 रुपए के स्तर पर आ गया है।
वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। चांदी की कीमत 50 रुपए प्रति किलो बढ़कर 36,050 रुपए हो गई है। ज्वैलर और रिटेलर की ओर से कम मांग के चलते सोने की कीमतों में ये गिरावट आई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ये है कीमत
सिंगापुर के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.3 प्रतिशत बढ़कर 1162.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। चांदी भी 0.6 प्रतिशत बढ़कर 15.74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 70 रुपए गिरकर 26,350 रुपए प्रति 10 ग्राम का हो गया है, जबकि 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 20 रुपए गिरकर 26,200 रुपए प्रति 10 ग्राम का हो गया है।