{"_id":"5ddfbb768ebc3e54aa6b28fb","slug":"gold-prices-down-by-mere-three-rupees-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना मात्र तीन रुपये हुआ सस्ता, चांदी में भी आई गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना मात्र तीन रुपये हुआ सस्ता, चांदी में भी आई गिरावट
Thu, 28 Nov 2019 05:50 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Thu, 28 Nov 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांग के अभाव में बृहस्पतिवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना मामूली रूप से तीन रुपये सस्ता होकर 38,535 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। गौरतलब है कि पिछले सत्र में राष्ट्रीय राजधानी में सोना 38,538 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
वहीं, चांदी भी 91 रुपये सस्ती होकर 45,293 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। गौरतलब है कि बुधवार को चांदी 45,384 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी होने से चांदी के भाव में यह गिरावट आई है। सोने के भाव में यह गिरावट मांग ना होने की वजह से आई है।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि हाजिर मांग के अभाव में दिल्ली में 24 कैरेट के हाजिर सोने का भाव मामूली रूप से तीन रुपये टूटकर बंद हुआ। त्योहारी सीजन में उच्च कीमतों के कारण भौतिक सोने की मांग रही।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क में सोना 1,457 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 17 डॉलर प्रति औंस रही। सोना बुधवार को को 38,538 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा था।