फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold prices down by 330 rupees, sensex closes at 35k

कमजोर मांग से सोना 330 रुपये सस्ता, सेंसेक्स में दिखी गिरावट

Fri, 22 Feb 2019 06:03 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 22 Feb 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
gold prices down by 330 rupees, sensex closes at 35k

कमजोर वैश्विक रुझान के साथ स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग बढ़ने के कारण शुक्रवार को सराफा बाजार में सोने का भाव गिर गया। वहीं शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा नहीं रहा। 

विज्ञापन


दिल्ली सराफा बाजार में सोना शुक्रवार को 330 रुपये गिरकर 34,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर रहा। वहीं, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से लिवाली घटने के कारण चांदी 300 रुपये टूटकर 41,360 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर रही।
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर सोना 1,325.24 डॉलर प्रति औंस और चांदी 15.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर रही। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 330 रुपये गिरकर क्रमश: 34,500 रुपये और 34,350 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स में 26 अंकों की गिरावट

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 26.87 अंकों की गिरावट के साथ 35,871.48 पर और निफ्टी 1.80 अंकों की तेजी के साथ 10,791.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव चलता रहा। सेंसेक्स में 35935 कारोबार का उच्चतम और 35811 निम्नतम स्तर रहा। अधिकांश बड़ी कंपनियों में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया।



50 शेयरों के संवेदी सूचकांक निफ्टी में 33 शेयर तेजी के साथ हरे और 17 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स के उलट निफ्टी में ऑयल एंड गैस कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई और आईओसी, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, बीपीसीएल के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed