{"_id":"5c62acffbdec224e21135590","slug":"gold-prices-down-by-145-rupees-on-tuesday-due-to-low-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमजोर मांग से 145 रुपये गिरा सोने का भाव, चांदी में भी छाई सुस्ती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
कमजोर मांग से 145 रुपये गिरा सोने का भाव, चांदी में भी छाई सुस्ती
Tue, 12 Feb 2019 04:54 PM IST
paliwal पालीवाल
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Tue, 12 Feb 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमजोर वैश्विक रुख के साथ घरेलू आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 145 रुपये गिरकर 34,080 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 100 रुपये गिरकर 41,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, डॉलर में मजबूती से वैश्विक स्तर पर सोने में कमजोर रुख रहा। इसके अलावा घरेलू आभूषण कारोबारियों की मांग घटने से भी सोने में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.01 फीसदी गिरकर 1,308.70 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी 0.13 फीसदी गिरकर 15.80 डॉलर प्रति औंस पर रही।
विज्ञापन
दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना क्रमश: 145-145 रुपये गिरकर 34,080 रुपये और 33,930 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोमवार को सोना 55 रुपये गिरा था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,100 रुपये प्रति इकाई पर कायम रही।
विज्ञापन
सोने की तरह चांदी हाजिर 100 रुपये टूटकर 41,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही जबकि साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 158 रुपये गिरकर 39,829 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 80,000 रुपये और 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर रही।