फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold prices declined by 100 rupees

खुशखबरी: सोने की कीमतों में आई तगड़ी गिरावट, कर लीजिए खरीदारी

Thu, 28 May 2015 05:36 PM IST
Updated Thu, 28 May 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
gold prices declined by 100 rupees

बुधवार को सोने की कीमत में तगड़ी गिरावट देखने को मिली। सोने पिछले दो हफ्तों के निचले स्तर पर आ गया। इस समय सोने की कीमत 27,350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमतें 50 रुपए प्रति किलो गिरीं और 38,800 रुपए प्रति किलो हो गई हैं। यह गिरावट औद्योगिक इकाइयों की तरफ से कम मांग होने के चलते देखी गई है।

विज्ञापन

दिल्ली में क्या है कीमत

gold prices declined by 100 rupees

सिंगापुर में सोने की कीमतें 0.3 प्रतिशत गिरकर 1,184.37 डॉलर प्रति औंस हो गई हैं, जो 12 मई के बाद का सबसे निचला स्तर है। आपको बता दें कि सिंगापुर में सोने की कीमतों से ही घरेलू बाजार में सोने की कीमतों का निर्धारण होता है।

दिल्ली में 99.9 प्रतिशत की शुद्धता वाले सोने की कीमत अब 27,350 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं दूसरी ओर 99.5 प्रतिशत शुद्धता के सोने की कीमत 27,200 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed