{"_id":"5d93424d8ebc3e93a629abf1","slug":"gold-prices-become-cheaper-silver-rises-by-2360-rupees-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना सस्ता, चांदी महंगी, कीमतों में आया 2360 रुपये का उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना सस्ता, चांदी महंगी, कीमतों में आया 2360 रुपये का उछाल
Tue, 01 Oct 2019 05:40 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Tue, 01 Oct 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
gold
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक बाजार में सोने की कीमतें दो महीने के निचले स्तर पर जाने के बाद घरेलू सराफा बाजार में भी सोना सस्ता हो गया। दिल्ली सराफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 58 रुपये गिरकर 38,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, जबकि चांदी की कीमतों में 2,360 रुपये का बड़ा उछाल दिखा। दिल्ली में चांदी का भाव 47,580 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट से सोने की कीमतों पर असर पड़ा और हाजिर बाजार में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 58 रुपये सस्ता हो गया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में गिरावट का प्रमुख कारण अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार्ता मे तेजी भी है। सोने का भाव गिरकर 1460 डॉलर और चांदी का भाव 16.95 डॉलर हो गया। MCX पर सोने का भाव 203 रुपये की तेजी के साथ 37116 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी भाव 531 रुपये की तेजी के साथ 44650 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
विज्ञापन