फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold prices again crosses 39k mark, silver too on a new high

39 हजार के पार गई सोने की कीमत, चांदी में 730 रुपये का उछाल

Tue, 24 Sep 2019 07:37 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 24 Sep 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
gold prices again crosses 39k mark, silver too on a new high
gold - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा

त्योहारी मांग में तेजी से मंगलवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 330 रुपये महंगा होकर 39,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। वहीं, औद्योगिकी इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मजबूत मांग से चांदी भी 730 रुपये महंगी होकर 48,720 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सलाहकार प्रमुख (पीसीजी) देवरश वकील ने कहा कि पितृपक्ष-श्राद्ध अवधि 28 सितंबर को खत्म होगी, जिसके बाद सोने की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। न्यूयॉर्क में सोना 1,522.60 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 18.57 डॉलर प्रति औंस रही। 

विज्ञापन

चांदी में भी दिखी तेजी

सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी देखी गई हैं। चांदी में मंगलवार को भारी तेजी आई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार सराफा बाजार में चांदी में 730 रुपये का उछाल आया है। इस उछाल से अब एक किलो चांदी की कीमत 48,720 रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्युरिटीज ने बताया कि पिछले सत्र में चांदी 47,990 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली किये जाने के कारण चांदी की कीमत में यह तेजी देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed