फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold price will be reduced to 26,000 in january

अभी न खरीदें सोना, और घट सकती हैं कीमतें, जानिए कितनी?

Tue, 27 Dec 2016 12:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Dec 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
Gold price will be reduced to 26,000 in january
gold

अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो जरा ठहरिए, थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। नोटबंदी के बाद लगातार गोते खा रही सोने की कीमतें अभी और गिरने की संभावनाएं हैं। 

विज्ञापन


अंतराराष्ट्रीय बाजार में लगातार पीली धातु की मांग घटने और अमेरिका में ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद बदली परिस्थितियों में सोने के प्रति रुझान लगातार घटा है। इसके अलावा कॉमेक्स और इंटरनेशल एक्सचेंज पर भी गोल्ड के बजाय क्रूड ऑयल पर दांव लगाया गया है। 
विज्ञापन


जिसकी वजह से तेल की कीमतों में तो बढोत्तरी हो सकती है लेकिन सोने की कीमतें लगातार घटने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है ऐसे में जनवरी के पहले पखवाड़े में सोने की कीमतें 26 हजार के आसपास भी पहुंच सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी से पहले ही सुस्त पड़ा है सर्राफा बाजार

Gold price will be reduced to 26,000 in january

नोटबंदी के बाद देश में सोने की खपत में लगातार गिरावट आई है। जिसका असर इसकी कीमतों पर भी पड़ रहा है, नोटबंदी के दौरान 31 हजार के आसपास चल रहा सोना फिलहाल 27 से 28 हजार रुपये प्रति तोले के आसपास झूल रहा है। 

कोढ़ में खाज ये है कि कम कीमत के बाद भी इसे खरीददार नहीं मिल रहे हैं। जानकारों की मानें तो नोटबंदी का सबसे बड़ा नुकसान सर्राफा व्यवसायियों को ही हुआ है। कम बिक्री के कारण सोने की कीमतें लगातार घटती जा रही हैं। 

वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसकी कीमतों में कोई सुधार की उम्‍मीद नहीं है। इसका बड़ा कारण है कि अमेरिका में कॉमेक्स और इंटरनेशनल एक्सचेंज पर ट्रेडर्स ने भी अगले साल के लिए सोने की कीमतों पर कम दांव लगाया है, बल्कि इसके मुकाबले क्रूड की कीमतों पर ट्रेडर्स का ज्यादा ध्यान है।

डोनाल्ड ट्रंप के निर्वाचन से भी पड़ा गोल्ड मार्केट पर असर

Gold price will be reduced to 26,000 in january

इसका असर इन दोनों की कीमतों पर दिख रहा है। मसलन, क्रूड की कीमत लगातार बढ़ रही हैं और सोने की कीमतों में कमी होती जा रही है। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार कॉमेक्स पर फरवरी में खत्म हो रहे ऑप्शंस से संकेत मिल रहा है कि गोल्ड 1,100 डॉलर प्रति औंस के नीचे चला जाएगा। 

ऑप्शंस का प्राइस 8.10 डॉलर चल रहा है। अमेरिका में ट्रंप के जुने जाने के बाद इस रुझान पर ज्यादा असर पड़ा है। जैसे, ट्रंप के जीतने के बाद से गोल्ड के ऑप्शंस प्राइस 30 डॉलर के अपने एवरेज प्राइस से नीचे चले गए और शुक्रवार को ये केवल 3.6 डॉलर रह गए। 

ऐसे में तमाम रुझानों के बाद इस बात का आंकलन लगाया जा रहा है कि सोने की कीमतें अगले साल की शुरूआत में 26000 के आसपास रह सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed