{"_id":"5f19762e4854917a861349b1","slug":"gold-price-today-crossed-51000-rupees-mark-but-silver-rate-declined","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची सोने की कीमत, चांदी हुई सस्ती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
एक बार फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची सोने की कीमत, चांदी हुई सस्ती
Thu, 23 Jul 2020 05:06 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 23 Jul 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
सोना-चांदी
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सोने के दाम फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत गुरुवार को एक नए रिकॉर्ड के साथ 502 रुपये बढ़कर 51,443 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। चांदी की बात करें, तो चांदी की कीमत में आज 69 रुपये की गिरावट आई और यह 62,760 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतना रहा भाव
इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'दिल्ली में 24 कैरेट के हाजिर सोने की कीमत 51,000 रुपये से अधिक के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई है। इसमें 502 रुपये की तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,875 डॉलर प्रति औंस और चांदी 22.76 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि, अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ा है, जिसकी वजह से 'सोने की कीमतों में तेजी आ रही है। साथ ही अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि से निवेशक में सुरक्षित धातुओं की मांग बढ़ी है।'
विज्ञापन
कल इतनी बढ़ी थी कीमत
कल भी सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत बुधवार को एक नए रिकॉर्ड के साथ 430 रुपये बढ़कर 50,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। चांदी की बात करें, तो चांदी की भी भारी मांग के चलते बुधवार को इसकी कीमत 2,550 रुपये से बढ़कर 60,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। इस साल अब तक भारत में सोने की कीमतें 28 फीसदी बढ़ गई हैं। इससे भारत में खुदरा मांग कम हुई है।