फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold price rises marginally while silver got cheper than before know the rates

सोने की कीमत में मामूली बढ़त, चांदी हुई सस्ती, जानें कितने हुए दाम

Tue, 03 Mar 2020 04:40 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 03 Mar 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
Gold price rises marginally while silver got cheper than before know the rates

मंगलवार को सोने की कीमत में मामूली बढ़त देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में मंगलवार को 6 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का दाम 42,958 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। सकारात्मक वैश्विक रुख के चलते सोने के भाव में यह तेजी आई है।

विज्ञापन

इतनी सस्ती हुई चांदी

चांदी की बात करें, तो मंगलवार को चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में 58 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का दाम 46,213 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

विज्ञापन

इसलिए महंगा हुआ सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोना 6 रुपये महंगा हुआ है। आज डॉलर के मुकाबले रुपये गिरावट पर कारोबार कर रहा था, जिसकी वजह से सोने में मामूली बढ़त आई। उन्होंने कहा कि यूएस फेड के ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों और प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा मौद्रिक नीति को नरम बनाए जाने की आशा के बीच सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,595 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.76 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम

इससे पहले सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में बढ़त देखने को मिली थी। कल सोने में 391 रुपये की बढ़त आई थी। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का दाम 42,616 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। 999 और 995 शुद्धता वाला सोना दिल्ली में 440 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 43,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 43,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। चांदी की बात करें, तो कल चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई थी। चांदी में 713 रुपये की बढ़त आई थी। इस बढ़त से चांदी का दाम 46,213 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 391 रुपये महंगा हुआ था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,604 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed