{"_id":"403eb5fc9c5b978fb54c9be678a76063","slug":"gold-price-rise-again-hindi-news-sy-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी बाजार में उठापटक से सोने की कीमतें फिर बढ़ीं","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
चीनी बाजार में उठापटक से सोने की कीमतें फिर बढ़ीं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Jan 2016 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के बाजार में मची उठापठक के बीच एक बाजार फिर से सोने की कीमतों में बदलाव देखरे को मिला है। भारतीय बाजार में एक बार सोना फिर से चमका है।
विज्ञापन
दुनिया भर में सोने की तेजी और ज्वेलरों की पुरजोर खरीदारी स्थानीय सराफा बाजार में सोना 430 रुपये की तेजी के साथ 26 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार जाकर 26,330 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। ग्लोबल बाजार में सोना तेजी के साथ 1,100 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर पड़ने से भी सोने की आयात लागत बढ़ गई है जिससे तेजी को बल मिला है।
विज्ञापन
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई है। औद्योगिक मांग और सिक्का बनाने वालों की मांग बढ़ने से चांदी 250 रुपये तेज होकर फिर से 34 हजार रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई। कारोबारियों के अनुसार चीन की मुद्रा में अवमूल्य, दुनिया के कई भूभागों में तनाव बढ़ने से लोग सोने में निवेश के प्रति तेजी से आकर्षित हुए हैं जिससे वैश्विक बाजार में यह तीन सप्ताह के टॉप पर चला गया है।
विज्ञापन
चीन ने डॉलर के मुकाबले युआन की कीमत को 0.51 फीसदी घटा कर 6.5646 के स्तर पर ला दिया जो मार्च 2011 के बाद का न्यूनतम है। भारत के सोने के बाजार को प्रभावित करने वाले सिंगापुर बाजार में सोने में 0.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 1,102.85 डॉलर के स्तर पर रहा। सोने की आठग्रामी गिन्नी में भी तेजी रही और यह 100 रुपया बढ़कर 22,400 रुपये हो गया। चांदी के 10 ग्राम के सिक्के का बिकवाल भाव हजार रुपये बढ़कर 50 हजार रुपये प्रति हजार हो गया।