फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold price increased again

एक बार फिर से बदल गईं सोने की कीमतें, जानिए भाव

Sun, 23 Aug 2015 09:19 AM IST
Updated Sun, 23 Aug 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
gold price increased again

सोने की कीमतों में दो हफ्ते से तेजी का रुख बना हुआ है। शनिवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 245 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त के साथ 27,425 रुपये पर पहुंच गईं।

विज्ञापन


सोने की यह कीमत तीन महीने में सबसे अधिक है। पिछले 12 दिनों में सोने की कीमतों में 2,200 रुपये की तेजी आई है।

मजबूत वैश्विक रुझानों के अलावा आभूषण निर्माताओं द्वारा शादी के सीजन की मांग पूरी करने के लिए भारी खरीदारी के कारण सोने की कीमतें बढ़त के साथ इस स्तर पर पहुंची हैं।

विज्ञापन

चांदी में 100 रुपए की बढ़त

gold price increased again

दूसरी तरफ, औद्योगिक और सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी की कीमतों में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त दर्ज की गई और यह 36,600 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, विदेश में सोने के मजबूत रुझानों और आभूषण निर्माताओं द्वारा सीजनल मांग पूरी करने के लिए खरीदारी में तेजी की वजह से सोने की कीमतें तीन महीने के शीर्ष स्तर पर पहुंची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed