फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold price drops Rs 351 silver also tumbles Rs 561 know latest rate update here before buying

Gold Silevr latest Rate: सोना 351 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 561 रुपये फिसली, यहां जानें ताजा भाव

Mon, 28 Mar 2022 07:33 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 28 Mar 2022 07:33 PM IST
सार

Gold Silver Price Drop Today: सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 351 रुपये की गिरावट के साथ 51,452 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी का भाव 561 रुपये टूटकर 68,182 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

विज्ञापन
Gold price drops Rs 351 silver also tumbles Rs 561 know latest rate update here before buying
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 351 रुपये की गिरावट के साथ 51,452 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में गिरावट को दर्शाता है। बीते कारोबार सत्र में पीली धातु 51,803 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


चांदी की चमक पड़ी फीकी
सोने में गिरावट के साथ ही दूसरी कीमती धातु चांदी भी पिछले कारोबारी सत्र में 68,743 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने बंद से गिरावट के साथ 68,182 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी के भाव में सोमवार को 561 रुपये की कमी आई है। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,933 डॉलर प्रति औंस और चांदी 25.10 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत में सोमवार को एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार हुआ। इसके अलावा मजबूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी का दबाव भी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed