फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold price down by 40 rupees on karwachauth

करवाचौथ पर महिलाओं को उपहार में दें सोना, कीमतों में हुई गिरावट

Sat, 27 Oct 2018 04:48 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Oct 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
gold price down by 40 rupees on karwachauth

करवाचौथ के त्योहार पर पति अपनी पत्नियों को सोने से बने आभूषण गिफ्ट में दे सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शनिवार को सोने की कीमतों में जहां गिरावट देखने को मिली, वहीं चांदी के भाव मजबूत हुए। दिल्ली सराफा बाजार में सोने के भाव लगातार दूसरे दिन गिर गए, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पिछले कुछ दिनों से गिरावट का रुख लिए हुए है। 

विज्ञापन


करवाचौथ पर चमचमाते गहनों की बजाय डल शेड के गहनों की मांग है। गहनों की खरीदारी में मांग टीका, चूड़ियां, कंगन, हंसली, चौडे़ चोकर, लंबा हार, झुमके, मंगलसूत्र, एंटीक ज्वेलरी आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा अमेरिकन डायमंड, बारिक काम वाले गहने भी पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


32550 पर कीमत

शनिवार को सोने की कीमत दिल्ली में 32550 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। सोना 40 रुपये टूटा। ये ही हाल गिन्नी और बिटुर का रहा। 8 ग्राम गिन्नी 24800 रुपये और सोना बिटुर 32400 रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं, औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने  चांदी की कीमतों में 100 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी की कीमतें 39,500 रुपये से बढ़कर 39,600 रुपये पर पहुंच गई हैं। हालांकि, चांदी हाजिर भाव 100 रुपये की तेजी के साथ 39,600 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी का भाव 50 रुपये गिरकर 38,710 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। चांदी सिक्का लिवाल 75,000 रुपये और बिकवाल 76,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।


बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रुख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण कारोबारियों और खुदरा विक्रेताओं की मांग घटने से सोने में नरमी रही। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना नरम पड़कर 1,233.80 डॉलर प्रति औंस रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed