फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold price down by 290 rupees, sensex marks double century

290 रुपये टूटी सोने की कीमत, सेंसेक्स ने लगाया दोहरा शतक

Wed, 28 Nov 2018 05:11 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Nov 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
gold price down by 290 rupees, sensex marks double century

अमेरिका और चीन के बीच सकारात्मक खबरों की संभावना बढ़ने से बुधवार को सेंसेक्स 200 अंक से भी अधिक चढ़ गया और निफ्टी फिर से 10,700 के स्तर पर आ गया। वहीं सोने की कीमतों में 290 रुपये की कमी देखी गई। 

विज्ञापन


कारोबार के आखिर में सेंसेक्स 203.81 अंक बढ़कर 35,716.95 पर बंद हुआ। निफ्टी 43.25 अंक बढ़कर 10,728.85 पर बंद हुआ। कारोबारियों के अनुसार वैश्विक मजबूती के साथ नवंबर फ्यूचर की एक्सपायरी नजदीक आने से बाजार में तेजी आई। 
विज्ञापन


आईटी शेयरों के नेतृत्व में बाजार में तेजी रही। टीसीएस और इन्फोसिस 5 फीसदी तक तेज हो गए। टीसीएस निफ्टी में टॉप गेनर रहा, जो 5 फीसदी की बढ़त के साथ 1984 के स्तर पर बंद हुआ। जी एंटरटेनमेंट में 4 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 2.17 फीसदी और एचसीएल टेक्नोलॉजिज में 2 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई। इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी इंडेक्स ने मार्केट को अकेले ही सपोर्ट किया जो 2.86 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक असर व मांग में कमी से सोना टूटा

वैश्विक स्तर पर सुस्ती के साथ स्थानीय मांग कमजोर पड़ने से सोना 290 रुपये गिरकर 31,560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी में भी बिकवाली का दबाव रहा और यह 200 रुपये कमजोर होकर 37,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।


वैश्विक बाजार में सिंगापुर में सोना 0.13 फीसदी गिरकर 1,213 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी 0.18 फीसदी गिरकर 14.10 डॉलर प्रति औंस रही। सोने की आठ ग्राम की गिन्नी का भाव 100 रुपये गिरकर 24,700 रुपये हो गया। चांदी के 10 ग्राम के सिक्कों के सैकड़ा भाव में 1,000 रुपये की गिरावट आई। खरीद भाव 72,000 रुपये रहा जबकि बिकवाल भाव 73,000 रुपये। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed