{"_id":"2a1374bd41655d356ef5ef4449b7ec71","slug":"gold-price-down-400-rupee-in-a-day-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, जानिए भाव?","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, जानिए भाव?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 09 Apr 2015 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमजोर वैश्विक संकेतों और ज्वेलर्स और रिटेलर्स की ओर से मांग कम होने के बीच बृहस्पतिवार को सरफा बाजार में सोने की कीमतें 400 रुपये गिर कर 26,750 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर पहुंच गईं हैं। पिछले एक सप्ताह में यह सोने की कीमतों का सबसे निचला स्तर है।
विज्ञापन
औद्योगिक इस्तेमाल के लिए और सिक्का निर्माताओं की ओर से कम मांग के कारण चांदी भी 1,350 रुपये गिर कर 36,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
सराफा कारोबारियों ने कहा कि फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक के मिनट्स में यह सामने आने के बाद कि कुछ नीति निर्माता जून में ब्याज दरें बढ़ाने के पक्ष में हैं से धारणा कमजोर हुई। गिन्नी ने अपना स्तर बरकरार रखा और यह 23,700 रुपये प्रति सिक्के पर रहा।
विज्ञापन
चांदी का सिक्का भी 2,000 रुपये गिर कर खरीदारी के लिए इसकी कीमत 55,000 रुपये और बिक्री के लिए 56,000 प्रति 100 सिक्के रही।