फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold price comes down, sensex ends up in red on new year eve

साल का आखिरी दिनः सोना हुआ सस्ता, सपाट बंद हुआ शेयर बाजार

Mon, 31 Dec 2018 04:55 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 31 Dec 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
gold price comes down, sensex ends up in red on new year eve

साल के आखिरी दिन जहां सराफा बाजार में मंदी देखने को मिली, वहीं दूसरी तरफ शेयर बाजार सपाट बंद हुआ। साल के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में ऊपरी स्तरों पर दबाव दिखा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामली गिरावट लेकर बंद हुए हैं। 

विज्ञापन


370 रुपये टूटा सोना

सोमवार को हाजिर बाजार में सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई। सोमवार को साल के आखिरी दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 370 रुपये टूटकर एक सप्ताह के निचले स्तर 32,270 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी भी 125 रुपए फिसलकर 39,100 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।
विज्ञापन


सेंसेक्स 8.39 अंक की कमजोरी के साथ 36068.33 के स्तर पर और निफ्टी 1.60 अंक की मामूली बढ़त के साथ 10861.50 के स्तर पर सपाट बंद हुआ है।

2018 में सेंसेक्स 6.2 फीसदी और निफ्टी 3.5 फीसदी चढ़ा है। बैंक निफ्टी में भी सालभर में 6.5 फीसदी की मजबूती आई है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने निराश किया है। निराश करने वाले सेकटर्स में सरकारी बैंक, ऑटो और मेटल इंडेक्स शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्मा की सेहत भी इस साल खराब हुई है। लेकिन एफमसीजी इंडेक्स और आईटी इंडेक्स 2018 में अच्छी बढ़त कमा गए हैं। आईटी इंडेक्स इस साल करीब 24 फीसदी चढ़ा है जबकि एफएमसीजी इंडेक्स 14 फीसदी मजबूत हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed