फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today october 18 2022

Sone Chandi Ka Bhav: सोना 45 रुपये मजबूत हुआ, चांदी में 316 रुपये की तेजी आई

Fri, 18 Nov 2022 03:55 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 18 Nov 2022 03:55 PM IST
सार

Sone Chandi Ka Bhav: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 45 रुपये की तेजी के साथ 53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार पिछले कारोबार में सोना 53,175 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today october 18 2022
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 45 रुपये की तेजी के साथ 53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबार में सोना 53,175 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

चांदी भी 316 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ 61,732 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हरे निशान पर 1,766 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करता दिखा, जबकि चांदी 21.22 डॉलर प्रति औंस की कीमत पर बनी रही।

विज्ञापन

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मजबूत कीमत ने आज स्थानीय बाजार में भी सोने के भाव को ऊपर की ओर धकेल दिया। परमार ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोना (24 कैरेट) 45 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सीनियर वीपी कमोडिटी रिसर्च नवनीत दमानी ने कहा, पिछले सत्र में गिरावट के बाद सोने में तेजी आई। दमानी ने कहा कि कई अमेरिकी फेड अधिकारियों ने सुझाव दिया कि ब्याज दरों में वृद्धि जारी रहेगी। इससे सोने का भाव नरम पड़ा है।

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) के वाइस प्रेसिडेंट रविंद्र राव के अनुसार कॉमेक्स पर सोना 1766 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। कल के सत्र में इसमें 0.72% की गिरावट दर्ज की गई थी। सप्ताह के मध्य में सोने की रैली थम गई है। सोने में हालिया तेजी इस उम्मीद में आई थी कि फेड अपनी ब्याज दरों में नरमी लाएगा। सोने में अभी भी तेजी बनी हुई है क्योंकि फेड की ओर से ब्याज दर में मामूली बढ़ोतरी की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed