{"_id":"6568933dab5554dbae0cc429","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 300 रुपये सस्ता हुआ, चांदी की कीमतों में 200 रुपये का इजाफा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोना 300 रुपये सस्ता हुआ, चांदी की कीमतों में 200 रुपये का इजाफा
Thu, 30 Nov 2023 07:21 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 30 Nov 2023 07:21 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 300 रुपये की गिरावट के साथ 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। हालांकि, इस दौरान चांदी 200 रुपये उछलकर 63,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 300 रुपये की गिरावट के साथ 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
हालांकि, इस दौरान चांदी 200 रुपये उछलकर 63,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 300 रुपये की गिरावट के साथ 63200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
विज्ञापन
वैश्विक बाजार में सोना और चांदी के भाव क्रमश: 2,040 डॉलर प्रति औंस और चांदी 24.96 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहे। गांधी ने कहा कि अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों में तेजी तथा डॉलर में कई महीने के निचले स्तर से सुधार के बाद कारोबारियों की मुनाफावसूली से कॉमेक्स पर सोना छह महीने के उच्च स्तर से नीचे आ गया।
विज्ञापन