{"_id":"6565e6ef0fb1e0f26f054383","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोने में 100 रुपये की तेजी, चांदी 78200 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर स्थिर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोने में 100 रुपये की तेजी, चांदी 78200 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर स्थिर
Tue, 28 Nov 2023 06:41 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 28 Nov 2023 06:41 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 100 रुपये की तेजी के साथ 62,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस दौरान चांदी की कीमत 78,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 100 रुपये की तेजी के साथ 62,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
इस दौरान चांदी की कीमत 78,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव मंगलवार को 100 रुपये की तेजी के साथ 62,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 2,014 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 24.60 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। गांधी ने कहा कि कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव चार डॉलर की तेजी के साथ 2,014 डॉलर प्रति औंस हो गया।
विज्ञापन