फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today

Gold Silver Price Today: सोना 650 रुपये कमजोर हुआ, चांदी 1800 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़की

Tue, 03 Oct 2023 05:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 03 Oct 2023 05:04 PM IST
सार

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना  650 रुपये टूटकर 57,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 1,800 रुपये टूटकर 71,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन से पहले सोने व चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। कमजोर वैशि्वक संकेतों के बीच मंगलवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 650 रुपये सस्ता होकर 58,000 के स्तर से नीचे पहुंचकर 57,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी 1,800 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 72,000 के नीचे पहुंच गई और 71,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

विज्ञापन


मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा कि सोमवार को घरेलू बाजार बंद होने के कारण पिछले सत्र में कॉमेक्स पर सोने व चांदी की कीमतों में गिरावट आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बनी रहने के बयान के बाद ट्रेजरी बॉन्ड आय नए उच्चस्तर पर पहुंच गई है। इससे सोने पर दबाव बढ़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,825 डॉलर और चांदी  21.10 डॉलर प्रति औंस रही।
विज्ञापन


पीली धातु में 9 सत्रों से गिरावट
पिछले 9 कारोबारी सत्रों में सोने में 2,800 रुपये की गिरावट आई है। 19 सितंबर, 2023 को सोना 60,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके बाद इसमें लगातार गिरावट दर्ज की गई और 3 अक्तूबर को यह गिरकर 57,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती पर सराफा बाजार में अवकाश रहा था। पिछले एक महीने में सोना 2,900 रुपये और चांदी 5,500 रुपये सस्ती हुई है। 4 सितंबर, 2023 को सोना 60,450 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed