{"_id":"64e760289239b2036b0b3503","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना 150 रुपए चढ़कर 59,650 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा, चांदी 1400 रुपये उछली","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोना 150 रुपए चढ़कर 59,650 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा, चांदी 1400 रुपये उछली
Thu, 24 Aug 2023 07:20 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 24 Aug 2023 07:20 PM IST
सार
Gold Silver Price: गुरुवार को सोना 150 रुपये की तेजी के साथ 59,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 1,400 रुपये की तेजी के साथ 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
Gold-Silver Price
- फोटो : Istock
विस्तार
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 150 रुपये की तेजी के साथ 59,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
इस दौरान चांदी भी 1,400 रुपये की तेजी के साथ 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
वैश्विक बाजार में सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमश: 1,920 डॉलर प्रति औंस और 24.20 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। उन्होंने कहा, 'अमेरिका के कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़ों से कॉमेक्स पर सोने की कीमतें दो सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''अमेरिका के कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़ों के बाद बुधवार को ट्रेजरी प्रतिफल में और गिरावट आई।"
विज्ञापन