{"_id":"648c65b2997ae692660d72f5","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 510 रुपये उछला, चांदी 450 रुपये मजबूत हुई","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोना 510 रुपये उछला, चांदी 450 रुपये मजबूत हुई
Fri, 16 Jun 2023 07:07 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 16 Jun 2023 07:07 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 510 रुपये की तेजी के साथ 60,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी भी 450 रुपये की बढ़त के साथ 73,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 510 रुपये की तेजी के साथ 60,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 450 रुपये की बढ़त के साथ 73,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''एशियाई बाजारों में शुक्रवार को सोने में तेजी रही और दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 510 रुपये की तेजी के साथ 60,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमश: 1,962 डॉलर प्रति औंस और 23.95 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। गांधी ने कहा कि अमेरिका के कमजोर वृहद आंकड़ों और यूरोपीय सेंट्रल बैंक के अध्यक्ष की तीखी टिप्पणियों के कारण डॉलर सूचकांक पांच सप्ताह के नए निचले स्तर पर आ गया और पिछले सत्र में 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.12 पर बंद हुआ।
विज्ञापन