Gold Silver Price Today: सोने में 480 रुपये की गिरावट, चांदी 530 रुपये फिसली
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 480 रुपये की गिरावट के साथ 60,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी भी इस दौरान 530 रुपये टूटकर 72,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 480 रुपये की गिरावट के साथ 60,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी भी इस दौरान 530 रुपये टूटकर 72,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसार, ''दिल्ली के बाजारों में सोने का हाजिर भाव 480 रुपये की गिरावट के साथ 60,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,975 डॉलर प्रति औंस और 23.60 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में तेजी से गुरुवार को एशियाई कारोबारी घंटों के दौरान सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।