{"_id":"6436be7c52d277b1d90400f7","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में मजबूती; 330 रुपये चढ़ा, चांदी 840 रुपये उछली","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में मजबूती; 330 रुपये चढ़ा, चांदी 840 रुपये उछली
Wed, 12 Apr 2023 07:52 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 12 Apr 2023 07:52 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 330 रुपये की तेजी के साथ 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस दौरान चांदी भी 840 रुपये की उछाल के साथ 75,780 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मजबूत वैश्विक रुख के बीच राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 330 रुपये की तेजी के साथ 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 840 रुपये की उछाल के साथ 75,780 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में सोने का हाजिर भाव 330 रुपये की तेजी के साथ 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। विदेशी बाजारों में सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमश: 2,011 डॉलर प्रति औंस और 25.17 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करते दिखे।
विज्ञापन
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा, 'डॉलर के पीछे हटने से सोने की कीमतों में तेजी आई और निवेशकों का ध्यान अमेरिका में मुद्रास्फीति के प्रमुख आंकड़ों पर केंद्रित रहा। मुद्रास्फीति के आंकड़ों के बाद एफओएमसी की बैठक का ब्योरा भी आना है इसलिए फेडरल रिजर्व के अधिकारियों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की टिप्पणियां भी महत्वपूर्ण साबित होंगी। इन पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी।
विज्ञापन