फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news1

Gold Silver Price: सोने की कीमतें लगभग स्थिर, चांदी 230 रुपये कमजोर पड़ी

Fri, 03 Jan 2025 07:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 03 Jan 2025 07:09 PM IST
सार

Gold Silver Price: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव लगभग स्थिर रूप 79,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। शुक्रवार को चांदी 230 रुपये टूटकर 90,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। आइए जानें सर्राफा बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news1
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव लगभग स्थिर रूप 79,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। गुरुवार को यह कीमती धातु 79,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। शुक्रवार को चांदी 230 रुपये टूटकर 90,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 90,630 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि, 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव शुक्रवार को 130 रुपये बढ़कर 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस बीच, एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत छह रुपये की तेजी के साथ 77,723 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

विज्ञापन


एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एवं करेंसी के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, "घरेलू बाजार में सोने में मामूली बढ़त दर्ज की गई, जबकि कॉमेक्स पर सोने का भाव 2,655 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर रहा।" त्रिवेदी ने कहा कि बाजार सीमित गतिविधियों के साथ स्थिर बना हुआ है, क्योंकि प्रतिभागी अगली दिशा निर्धारित करने के लिए आगे के वैश्विक संकेतों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में चांदी 517 रुपये या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 89,690 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 2.10 डॉलर प्रति औंस या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 2,671.10 डॉलर प्रति औंस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, "शुक्रवार को सुरक्षित निवेश की मांग के कारण सोने में तेजी आई। यह तेजी ऐसी खबरों के बाद आई कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 20 जनवरी को ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले ईरान द्वारा परमाणु बम विकसित करने की दिशा में प्रगति करने की स्थिति में ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला करने की आकस्मिक योजनाओं पर चर्चा की है।"


एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 1.05 प्रतिशत बढ़कर 30.22 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च विश्लेषक मानव मोदी के अनुसार, बाजार सहभागियों का ध्यान भू-राजनीतिक तनावों की ओर स्थानांतरित हो रहा है, जिससे बाजार में तनाव बढ़ रहा है और सोने और डॉलर दोनों को समर्थन मिल रहा है। मोदी ने कहा कि निवेशकों का ध्यान शुक्रवार को जारी होने वाले अमेरिकी विनिर्माण पीएमआई आंकड़ों पर रहेगा, जो सर्राफा कीमतों की दिशा के बारे में और संकेत देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed